Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिलीपींस में गहराया ईंधन संकट, आपातकाल का ऐलान, राष्ट्रपति बोले- हालात गंभीर

Advertiesment
Energy Emergency Declared in Philippines
Emergency Declared in Philippines : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजारों में अस्थिरता के बीच फिलीपींस ने राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा लिया गया यह निर्णय देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को दर्शाता है। तेल आपूर्ति में संभावित बाधाओं और कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण सरकार ने यह कदम उठाया है, जिससे आर्थिक स्थिरता पर असर पड़ सकता है।
 
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजारों में अस्थिरता के बीच फिलीपींस ने राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा लिया गया यह निर्णय देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को दर्शाता है। तेल आपूर्ति में संभावित बाधाओं और कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण सरकार ने यह कदम उठाया है, जिससे आर्थिक स्थिरता पर असर पड़ सकता है।

पूरी दुनिया में पड़ रहा मिडिल ईस्ट तनाव का असर

मिडिल ईस्ट तनाव का असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है। एशिया के कई देशों ने इसकी तैयारी की, तो कुछ अभी मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ईंधन,खाद्य सामग्री, दवाइयों, कृषि उत्पादों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति, वितरण और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

आपातकाल को लेकर क्‍या बोले राष्‍ट्रपति?

राष्ट्रपति ने एक कार्यकारी आदेश जारी करते हुए मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को इसकी वजह बताया। उन्होंने कहा, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए ऊर्जा आपूर्ति की उपलब्धता और स्थिरता पर खतरे को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल घोषित किया जाता है।
 
राष्ट्रपति ने कहा, राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा सरकार को मौजूदा कानूनों के तहत जवाबदेह और समन्वित उपाय लागू करने में सक्षम बनाएगी, ताकि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और घरेलू अर्थव्यवस्था में पैदा होने वाले व्यवधानों से पैदा जोखिमों से निपटा जा सके।

वैश्विक तेल सप्लाई हो रही प्रभावित 

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के चलते वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हो रही है और कई देशों में ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ रही है। इसके कुछ घंटे पहले देश के ऊर्जा सचिव ने कहा था कि फिलीपींस ने अपने कोयले से चलने वाले पावर प्लांट का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बनाई है ताकि बिजली की लागत कम रखी जा सके, क्योंकि लड़ाई की वजह से गैस शिपमेंट नहीं हो पा रहा है।

ईंधन भंडारण और आपूर्ति योजना

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, फिलीपींस के पास वर्तमान में लगभग 45 दिनों की ईंधन आपूर्ति उपलब्ध है। स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार कम से कम 10 लाख बैरल तेल सुरक्षित करने की दिशा में काम कर रही है। इस रणनीतिक भंडारण का उद्देश्य घरेलू बाजार को स्थिर बनाए रखना है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल में नई सियासी चाल: ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ, 20 रैलियों से चुनावी आगाज