इस देश में हुआ योग दिवस का विरोध, वजह जानकर होगी हैरानी

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2022 (12:32 IST)
Photo - Twitter
मालदीव। भारत से योग की शुरुआत हुई और इसे दुनिया के कई देशों के लोगों ने अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए अपनाया। लेकिन, दुनिया का एक देश ऐसा भी है जहां योग दिवस का जमकर विरोध हुआ। बात हो रही है मालदीव की, जहां के चरमपंथी तत्वों ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बाधित किया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों को कार्यक्रम स्थल से भागना पड़ा। 
 
योग ने दुनियाभर के लोगों को कई चमत्कारी लाभ दिए हैं। राजनेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक हर किसी ने योग को सराहा और सोशल मीडिया पर दूसरो से भी इसे अपनाने को कहा। इसी बीच दुनिया का एक ऐसा देश भी है जहां के कथित चरमपंथी संगठनों ने योग दिवस का विरोध करते हुए कार्यक्रम में बाधा डालने का प्रयास किया। 
 
लोगों को योग छोड़कर भागना पड़ा:
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा सकता है कि मालदीव के गालोलु स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ उग्रवादियों ने योग कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। लोग घबरा गए और उन्हें स्टेडियम से भागना पड़ा। हालांकि, इस घटना में किसी के भी घायल होने की जानकारी नहीं है।
<

Dramatic visuals from Maldives as group of extremists disrupt Yoga Day celebrations organised in capital Male pic.twitter.com/es9q3y5g2o

— Sidhant Sibal (@sidhant) June 21, 2022 >
राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश:
वीडियो वायरल होने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह गालोलु स्टेडियम में हुई घटना बड़ी ही गंभीर है और मालदीव पुलिस ने इसकी आधिकारिक जांच शुरू कर दी है।  
<

An investigation has been launched by @PoliceMv into the incident that happened this morning at Galolhu stadium.

This is being treated as a matter of serious concern and those responsible will be swiftly brought before the law.

— Ibrahim Mohamed Solih (@ibusolih) June 21, 2022 >
घटना में किसका हाथ?
घटना के दौरान किसी तरह की नारेबाजी नहीं हुई और ना ही अभी तक किसी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। लेकिन, स्थानीय न्यूज एजेंसियों के अनुसार घटना के पीछे देश के पूर्व राष्ट्रपति यामीन और उनकी पार्टी PPM के समर्थक हो सकते हैं। पहले भी वो अपने द्वारा चलाए गए कथित इंडिया आउट अभियान और भारत विरोधी विचारों को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख