Hanuman Chalisa

40 लाख से अधिक भारतीयों ने रक्तदान का संकल्प लिया : फेसबुक

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (16:19 IST)
न्यूयॉर्क। फेसबुक पर भारत के करीब 40 लाख लोगों ने रक्तदाता के तौर पर साइनअप किया है। सोशल नेटवर्किंग साइट ने अक्टूबर में इस फीचर की शुरुआत सबसे पहले भारत से की थी।
 
बुधवार को न्यूयॉर्क में आयोजित अपने दूसरे सालाना 'सोशल गुड फोरम' में फेसबुक ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत में वह बांग्लादेश में रक्तदान फीचर शुरू करेगा। फेसबुक ने लोगों को मदद पहुंचाने की खातिर समुदायों के लिए नए टूल और पहलों की भी घोषणा की। फेसबुक ने नया रक्तदान फीचर शुरू किया था ताकि लोगों के लिए रक्तदान करना आसान बन सके।
 
फेसबुक की सोशल गुड के लिए उपाध्यक्ष नाओमी ग्लेइट ने कहा कि भारत में फेसबुक पर 40 लाख से अधिक रक्तदाताओं ने साइनअप किया है। उन्होंने एक ब्लॉग पर लिखा कि टूल की मदद से जरूरतमंद लोग रक्तदाताओं से संपर्क साध सकते हैं, इसके अलावा ये टूल संगठनों को रक्तदाताओं के साथ बेहतर ढंग से संपर्क बनाने की भी इजाजत देंगे। 
 
ग्लेइट ने कहा कि अस्पताल, ब्लड बैंक और गैरलाभकारी संगठन फेसबुक पर स्वयंसेवी रक्तदान कार्यक्रम बना सकते हैं और नजदीकी रक्तदाताओं को रक्तदान के मौके के बारे में जानकारी दी जा सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख