Hanuman Chalisa

सख्‍त हुआ फेसबुक, लिया यह बड़ा फैसला...

Webdunia
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (14:33 IST)
सैन फ्रांसिस्को। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने दुष्प्रचार फैलाने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। उसने कहा कि आतंकवाद रोधी टीम द्वारा तैयार किए गए नए टूल्स इस्लामिक स्टेट संगठन और अल - कायदा के लिए चरमपंथी प्रोपोगैंडा का तेजी से पता लगा रहे हैं और उसे हटा रहे हैं।
 
वैश्विक नीति प्रबंधन की उपाध्यक्ष मोनिका बिकर्ट और आतंकवाद रोधी नीति के वैश्विक प्रमुख ब्रायन फिशमैन के अनुसार, फेसबुक ने इस साल के पहले तीन महीनों में आईएस या अल-कायदा से जुड़ी 19 लाख विषय वस्तुओं पर कार्रवाई की।
 
कंपनी ने कहा कि इस तरह की बड़ी सामग्री हटाई जा रही है। कुछ मामलों में फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन करने के लिए पूरा का पूरा प्रोफाइल, पेज या समूह हटाए गए।
 
बिकर्ट और फिशमैन ने कहा, 'हमने उनके प्रोपोगैंडे को तेजी से और बड़े पैमाने पर पता लगाने और उन्हें हटाने में अहम प्रगति की है।'
 
उन्होंने कहा कि हम इस भ्रम में नहीं है कि काम हो गया या जो काम हमने किया है वह पर्याप्त है। फेसबुक की आतंकवाद रोधी टीम के सदस्यों की संख्या करीब 10 महीने पहले 150 थी जो अब बढ़कर 200 लोगों की हो गई है। 
 
फेसबुक ने आतंकवाद को राजनीतिक, धार्मिक या वैचारिक लक्ष्य हासिल करने के लिए नागरिक आबादी, सरकार या अंतरराष्ट्रीय संगठन को धमकाने के लिए व्यक्तियों या संपत्ति के खिलाफ पूर्वनियोजित हिंसा के कृत्यों में शामिल किसी भी गैर सरकारी संगठन के रूप में परिभाषित किया है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख