रनवे से आगे निकलकर झील में गिरा विमान, बाल-बाल बचे यात्री

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (15:23 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में सुदूर माइक्रोनेशियन द्वीप पर एक यात्री विमान उतरते समय रनवे से आगे निकलते हुए शुक्रवार को एक झील में गिर गया। हालांकि सभी 36 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सुरक्षित हैं तथा किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।


पैसिफिक डेली न्यूज की एक खबर में हवाईअड्डे के अधिकारी जिम्मी एमिलियो के हवाले से बताया गया कि एयर नियूगिनी विमान वेनो हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था और वह चुक झील में गिर गया। एमिलियो ने बताया कि सभी 36 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सुरक्षित हैं तथा किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। टि्वटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में स्थानीय लोग यात्रियों को नौका से निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। एयर नियूगिनी पापुआ न्यू गिनी की राष्ट्रीय विमानवाहक सेवा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, चैन से जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही...

आतंकवाद विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा : एमजे अकबर

देशभर में 1000 से ज्यादा Corona केस, ICMR ने कहा- डरने की बात नहीं

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पूरे किए 11 साल

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बड़ी राहत, अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट को दी मंजूरी

अगला लेख