भारतीय सेना का खौफ ! बच्चों की तरह रोए चीनी सैनिक, ताइवान ने उड़ाया मजाक (Video)

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (22:04 IST)
लद्दाख (Ladakh) में भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों में 6 बार कमांडर स्तर की बातचीत हो चुकी है। दोनों ओर की सेनाएं एलएसी पर डटी हुई हैं। इस बीच चीनी सेना के जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि ये सैनिक भारत सीमा पर अपनी पोस्टिंग होने से रो रहे हैं।
ALSO READ: LAC पर चीन ने 3 साल में बनाए 13 नए सैन्य ठिकाने, इनमें 5 एयर डिफेंस यूनिट्स और 5 हेलीपोर्ट : रिपोर्ट
ताइवान मीडिया ने इस वीडियो का मजाक उड़ाया है। ताइवान मीडिया में कहा गया है कि ये सैनिक भय के कारण बच्चों जैसे रो रहे हैं। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस वीडियो को फूयांग रेलवे स्टेशन जाते समय बस में शूट किया गया था।
ALSO READ: LAC : भारत-चीन ने जारी किया संयुक्त बयान, फ्रंटलाइन पर और सैनिक नहीं भेजेंगे दोनों देश
वीडियो को पहले चीनी सोशल मीडिया वीचैट पर पोस्ट किया गया था, लेकिन बेइज्जती के डर से चीनी प्रशासन ने इसे हटा दिया। फूयांग सिटी वीकली के पोस्ट में चीन के अनहुई प्रांत के फूयांग सिटी में स्थित यिंगझोउ जिले के रहने वाले इन 10 रंगरूटों को दिखाया गया था।

ये वही रंगरूट थे जो इस वीडियो में रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में चीनी सैनिक लड़खड़ाती आवाज में चीनी सेना पीएलए का गीत ग्रीन फ्लॉवर्स इन द आर्मी गाते दिखाई दे रहे हैं।

रोने के कारण सैनिकों के मुंह से आवाज नहीं निकल रही है। चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने वीडियो के बारे में दावा किया कि यह वीडियो उस समय शूट किया गया जब परिवार इन्हें विदाई दे रहा था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

AIIMS Rishikesh की छठवीं मंजिल के वार्ड में पहुंची पुलिस की गाड़ी, मरीज हैरान, आखिर ऐसा क्‍या हुआ?

ठाणे के डोम्बिवली में कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग, 4 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Porsche Car Accident के बाद एक्‍शन में पुणे प्रशासन, बुल्‍डोजर से ढहाए 50 से ज्यादा रेस्टोरेंट, पब और क्लब

7-8 थप्पड़ मारे, मेरी टांग पकड़कर घसीटा, स्वाति मालीवाल ने बताई CM हाउस में पिटाई कांड की कहानी

राजनीति में भी जलवायु परिवर्तन की चर्चा जोरों पर है : अखिलेश यादव

अगला लेख