स्कॉटलैंड के आर्ट स्कूल में लगी भीषण आग, बचाव कार्य में जुटे दमकलकर्मी

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (16:28 IST)
सांकेतिक फोटो

लंदन। स्कॉटलैंड की ऐतिहासिक इमारतों में शामिल ग्लासगो स्कूल ऑफ आर्ट भवन में भीषण आग लग गई है। यह इमारत वास्तुकला की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। आग पर काबू पाने की कोशिश में 120 से अधिक दमकलकर्मी और 20 दमकल गाड़ियां जुटी हुई हैं।


गौरतलब है कि चार साल पहले भी आग लगने की एक घटना में यह इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस इमारत का डिजाइन प्रसिद्ध वास्तुकार चार्ल्स रेनी मैकिंटोश ने तैयार किया था। स्कॉटिश अग्निशमन एवं बचाव सेवा ने आज कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग की लपटें आसपास के इमारतों में भी फैल गईं। ग्लासगो सिटी सेंटर में आसपास की सभी इमारतों को एहतियात के तौर पर खाली कर दिया गया है। उप प्रमुख इयान बुशेल ने कहा, आग पर काबू पाने में समय लगने की उम्मीद है।
आग में 2 एबीसी नाइट क्लब सहित कई संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। यह इमारत 1897 और 1909 के बीच बनी थी। इसके जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। इसे 2019 में फिर से खोला जाना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख