अमेरिका में पूर्व छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, 17 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (07:49 IST)
पार्कलैंड अमेरिका। अमेरिका में फ्लोरिडा के पार्कलैंड के उच्च विद्यालय में 19 वर्षीय बंदूकधारी ने अंधाधुध गोलीबारी की। गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी की यह घटना मियामी से लगभग 72 किलोमीटर उत्तर में पार्कलैंड के मार्जरी स्टोनमैन डगलस उच्च विद्यालय में घटी।
 
ब्रोवार्ड काउंटी शेरिफ स्कॉट इसराइल ने बताया कि बंदूकधारी की पहचान निकोलस क्रूज के रूप में की गई थी, जो इसी विद्यालय का पूर्व छात्र है। बताया जा रहा है कि अनिर्दिष्ट अनुशासनात्मक कारणों से उसे विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया था। 
 
इसराइल ने कहा कि बंदूकधारी ने बिना किसी संघर्ष के पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि यह आपत्तिजनक है। इसके लिए वास्तव में कोई शब्द नहीं हैं।
 
 ब्रोवार्ड काउंटी स्कूल अधीक्षक रॉबर्ट रुन्सी ने कहा, 'यह एक भयावह स्थिति है।' इस घटना में विद्यालय के अंदर 12 लोग मारे गए जबकि दो लोगों की मौत विद्यालय के बाहर हुई। वहीं एक व्यक्ति सड़क पर मारा गया तथा दो लोगों की अस्पताल में मृत्यु हुई। मृतकों में कई छात्र शामिल हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख