कैलिफोर्निया में भूस्खलन, बाढ़ से 13 की मौत

Webdunia
बुधवार, 10 जनवरी 2018 (07:53 IST)
लॉस एंजिल्स। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के दक्षिणी इलाके में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।
 
सांता बारबारा काउंटी के अग्निशमन विभाग की एक प्रवक्ता अंबर एंडर्सन ने कहा कि काउंटी तथा उत्तरी लॉस एंजेलिस में कल हुई भारी बारिश के कारण हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आपात सेवा के कर्मचारी खोजी कुत्ते तथा हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव कार्य में जुटे हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
 
सांता बारबारा काउंटी के अधिकारी बिल ब्राउन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भूस्खलन ने अपनी चपेट में रिहायशी इलाकों को ले लिया है और मकानों के ऊपह मलबे की मोटी परत जमा हो गई है। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

अगला लेख