जापान में बाढ़ और मूसलधार बारिश से 15 की मौत, 50 लापता

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (11:14 IST)
सांकेतिक फोटो

टोक्यो। दक्षिण पश्चिम जापान में बाढ़ और मूसलाधार बारिश से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग लापता हैं। बारिश में जहां मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत से हो रही बारिश में जहां मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं ओकायामा प्रांत में भूस्खलन में फंसे एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। समाचार सेवा ‘क्योडो’ की खबर के अनुसार, हिरोशिमा में भूस्खलन से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ग्रस्त इलाके से एक बच्चे का शव भी बरामद हुआ है। लापता लोगों में से पांच हिरोशिमा प्रांत में एक घर ढहने से मलबे में दब गए।

‘क्योडो’ के अनुसार, एहिमे प्रांत में भूस्खलन से प्रभावित एक घर की दूसरी मंजिल पर एक महिला का शव बरामद हुआ है। बारिश से प्रभावित एक अन्य प्रांत यामागुची में लोगों से सावधानी बरतने और तेजी से कदम उठाने को कहा गया है।

क्योटो प्रांत में विभिन्न बांधों पर बाढ़ को नियंत्रित करने का कार्य जारी है। 250 लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं, वहीं 52 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। कई इलाकों में सड़क मार्ग बंद हैं, जहां भूस्खलन की चेतावनी जारी कर दी गई है।
ओकायामा प्रांत ने कहा कि सेना के पानी के टैंकर से उन इलाकों में पानी पहुंचाया जा रहा है जहां जल प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया है। हालांकि जापान एशिया का सबसे आधुनिक देश है, लेकिन ग्रामीण इलाके हर साल भारी बारिश से प्रभावित होते हैं और अक्सर इसमें भारी नुकसान होने के साथ कई हताहत होते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी

LIVE: साबरमती आश्रम में बेहोश हुए पी. चिदंबरम

सुशांत सिंह राजपूत केस की सच्चाई से CBI ने उठाया पर्दा

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

अगला लेख