महंगाई से हाहाकार: इस देश में 5100 रुपए किलो है चाय, 3300 रुपए किलो केले के दाम...

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (11:24 IST)
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में इन दिनों महंगाई आसमान पर है। यहां के हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। देश के पास सिर्फ 2 महीने का खाना बचा है। ऐसे में राष्‍ट्रपति किम जोंग उन ने लोगों को 2025 तक कम खाने का फरमान सुना दिया है ताकि देश खाद्य संकट से उभर सके।
 
उत्तर कोरिया में चीनी, सोयाबिन ऑयल और आटे के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तर कोरिया में एक किलो मक्का की कीमत 3137 वॉन तक पहुंच गई, ये भारतीय मुद्रा में 200 रुपए प्रति किलो के बराबर है। इसी तरह यहां कॉफी 7300 रुपए प्रति किलो है तो चीय पत्ती 5100 रुपए प्रति किलो मिल रही है।
 
फलों के दाम भी यहां आसमान छू रहे हैं। मात्र 1 किलो के लिए लोगों को 3300 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। शैंपू की एक बोतल 14000 रुपए में आ रही है।
 
लोगों का कहना है कि भोजन की कमी की वजह से आने वाली सर्दियों में हालात और बिगड़ सकते हैं। 3 साल में हालात बद से बदतर हो सकते हैं।

ALSO READ: महंगाई से हाहाकार: इस देश में 5100 रुपए किलो है चाय, 3300 रुपए किलो केले के दाम...
क्या है खाद्य संकट का कारण :  उत्तर कोरिया ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए चीन के साथ अपनी सीमा को बंद कर दिया था और इसके इस कदम ने उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें आसमान पर पहुंच गईं, क्योंकि सप्लाई कम होने की वजह से मांग तेजी से बढ़ गई।
 
दूसरी ओर खाद्य संकट के लिए उत्तर कोरिया उन पर लगाए गए प्रतिबंधों, प्राकृतिक आपदाओं और वैश्विक कोरोनावायरस महामारी का हवाला देते हुए देश में भोजन की कमी के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहराया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

एकनाथ शिंदे की दरियादिली, किडनी पेशेंट को खुद के विमान से मुंबई पहुंचाया

सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 76 सैन्यकर्मियों को हवाई मार्ग से निकाला

हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर में 7 लोग थे सवार

अंतरिक्ष में नई कहानी लिखने की तैयारी, शुभ हो शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा

Fact Check: क्या खान सर ने दिव्या मैम से की है शादी? क्या है वायरल दावे की सच्चाई?

अगला लेख