फ्रांस में फिर हमला, लियोन में चर्च के पादरी पर चलाई गोलियां

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (09:17 IST)
पेरिस। फ्रांस के लियोन शहर में शनिवार को गोलीबारी करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस गोलीबारी में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स पादरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक संदिग्ध हमलावर को लियोन के तीसरे जिले से गिरफ्तार किया गया।
 
इससे पहले फ्रांस के लियोन शहर में एक हमलावर ने ग्रीक चर्च के ऑर्थोडॉक्स पादरी पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गया। पादरी की हालत इस समय गंभीर बनी हुई है।
 
समाचार पत्र ली पेरिसियन की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर के पास शिकार में उपयोग होने वाली एक राइफल थी।
 
लियोन के मेयर ग्रेगोरी डुसेट ने पत्रकारों से कहा कि हमले के उद्देश्य का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने इसे आतंकवादी हमला मानने की आशंका से इनकार भी नहीं किया है। लियोन पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का मानना है कि हमलावर का पादरी से व्यक्तिगत झगड़ा भी हो सकता है।
 
इस घटना से पहले अभी हाल ही में फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस के एक चर्च में चाकू हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी।
 
पादरी की पहचान निकोलस काकावेलायकीस के रूप में हुई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उनको पेट में दो गोलियां लगी हैं और जानलेवा चोटें आई हैं।
 
गौरतलब है कि फ्रांस में पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून दिखाने वाले इतिहास के शिक्षक की निर्मम हत्या के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस्लाम को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था जिसके बाद दुनियाभर के कई देशों के मुसलमान उनका विरोध कर रहे हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की नीति, हार्वर्ड में अनिश्चितताओं से जूझ रहे भारतीय छात्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट का करेंगे शुभारंभ

मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करुंगी, राजा के मर्डर के बाद ये था सोनम का प्लान

अमेरिका में भारतीय छात्र से अमानवीयता, पीठ पर घुटने रखे, हथकड़ी लगाई

ट्रंप की जवाबी कार्रवाई, कैलिफोर्निया की सड़कों पर उतारे गए 700 मरीन जवान

अगला लेख