Hanuman Chalisa

अविश्वास प्रस्ताव हारे फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू, देंगे इस्तीफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 (00:06 IST)
फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू सोमवार को संसद में विश्वास मत हासिल करने में नाकाम रहे और इसके साथ ही उनकी सरकार गिर गई। अब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 12 महीने में चौथी बार नया प्रधानमंत्री तलाश करना होगा। बायरू की सरकार के पक्ष में 364 जबकि विरोध में 194 वोट पड़े। मैक्रों ने पिछले साल दिसंबर में बायरू (74) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।
ALSO READ: Nepal में हालात बेकाबू, तोड़फोड़ करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा
सरकार गिरने के बाद बायरू को संवैधानिक रूप से बाध्य होकर मैक्रों को इस्तीफा सौंपना होगा। इससे पहले बायरू ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए काफी कोशिश की। उन्होंने सोमवार को मतदान से पहले, उन्हें सत्ता से बेदखल करने की उम्मीद कर रहे सांसदों से फ्रांस के कर्जों पर लगाम लगाने की उनकी योजना का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने इस कर्ज के बारे में कहा कि यह हमें डुबो रहा है।
 
नेशनल असेंबली में दिए गए एक जोशीले भाषण में बायरू इस बात पर अड़े रहे कि फ्रांस का बढ़ता सार्वजनिक घाटा और बढ़ता कर्ज इसके भविष्य के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्ज आने वाली पीढ़ियों पर भारी पड़ेगा, फ्रांस को विदेशी कर्जदाताओं के प्रति कमजोर बना देगा और अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह देश की बहुमूल्य सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश के लोग काम करते हैं और सोचते हैं कि यह समृद्ध होता जा रहा है, लेकिन असल में देश गरीब होता जा रहा है। Edited by : Sudhir Sharma इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में 11 बजे में 26.62 फीसदी मतदान, कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

छपरा से चुनाव, मुंबई से दबाव, भोजपुरी अभिनेता खेसारी को बंगले का अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस

पीएम मोदी ने किसे बताया अपना रिमोट कंट्रोल, जंगलराज में बिहार को क्या मिला?

आखिर क्या है प्रधानमंत्री मोदी का 'Skin Care Routine'? महिला क्रिकेट टीम का मजेदार सवाल, जानिए, खुद पीएम ने क्या कहा [VIDEO]

बिहार में पहले चरण की वोटिंग में पोलिंग बूथों पर महिला और युवा वोटर्स की उमड़ी भीड़, बड़ा सवाल मुफ्त का दांव बनेगा गेमचेंजर?

अगला लेख