suvichar

भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 सितम्बर 2025 (23:56 IST)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश प्रतिमा पर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पथराव किया गया है। घटना के बाद हिन्दू समाज आक्रोशित हो गया और बड़ी संख्या में लोग डीआईजी बंगला चौराहा पर जमा होकर चक्काजाम कर नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
ALSO READ: MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS अफसरों के तबादले, इंदौर और जबलपुर समेत 5 जिलों के कलेक्टर बदले, शिवम वर्मा बने इंदौर के कलेक्टर
इस घटना के बाद से हिन्दू संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। विभिन्न हिन्दू संगठनों ने गौतम नगर थाने के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। घटना सोमवार रात करीब 9.15 बजे की है। जुलूस आरिफ नगर से डीआईजी बंगला की तरफ जा रहा था।

तभी किसी ने पत्थर फेंके। इसके बाद लोगों ने चौराहे पर चल समारोह रोककर जमकर नारेबाजी की। इसके चलते वहां जाम लग गया। इससे सैकड़ों वाहन वहां फंस गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद तीन संदेहियों को चिह्नित किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

Top News : ईरान में भारत जा रहे विमान पर हमला, होर्मुज पर US का दावा; गुजरात में PM मोदी का बड़ा दौरा

यदि डोनाल्ड ट्रंप मिडटर्म इलेक्शन हार गए तो क्या होगा?

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

अगला लेख