Hanuman Chalisa

गाइडेड मिसाइल से मार गिराए 24 तालिबानी आतंकी

Webdunia
शनिवार, 20 जुलाई 2019 (13:26 IST)
कंधार। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरूजगान में गाइडेड मिसाइल हमलों में आतंकवादी संगठन तालिबान के कम से कम 24 आतंकवादी मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए। हमलों में आतंकवादियों के कई हथियार, गोले-बारूद तथा विस्फोटक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

अफगान सेना कोर 201 सेलाब ने हमले के समय का खुलासा किए बगैर एक वक्तव्य जारी कर बताया, खुफिया सूचना के आधार पर उरूजगान प्रांत के खास उरूजगान जिले में मिसाइल से किए गए हमलों में तालिबान के 24 आतंकवादी मारे गए तथा 17 अन्य घायल हो गए।

वक्तव्य में इस बात का भी कोई जिक्र नहीं है कि इस हमले को नाटो नीत गठबंधन सेना ने या फिर अफगानी सेना ने अंजाम दिया। वक्तव्य के मुताबिक, हमलों में आतंकवादियों के कई हथियार, गोले-बारूद तथा विस्फोटक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

अफगानिस्तान के 34 में से 20 से अधिक प्रांतों में सुरक्षाबलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच झड़पें जारी हैं। इन झड़पों तथा संघर्षों के दौरान अब तक बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

अगला लेख