कोलंबिया में बंदूकधारियों ने की 13 लोगों की हत्या

Webdunia
सोमवार, 23 नवंबर 2020 (23:52 IST)
मैक्सिको सिटी। कोलंबिया के 2 प्रांतों एंटिओक्विया और काकुआ में बंदूकधारियों ने 2 अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की हत्या कर दी, जबकि 3 अन्‍य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

बेतनिया नगर पालिका के मेयर कार्लोस मारियो विलदा ने रविवार डब्ल्यू रेडियो कोलंबिया को बताया, भारी हथियारों से लैस 10 लोग ला गेब्रिएला फ्राम में पहुंचे और 14 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।

बाद में एक स्थानीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि आपातकालीन कक्ष में घायलों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कोलम्बिया के रक्षामंत्री कार्लोस होम्स ट्रूजिलो ने रविवार को ट्वीट करके कहा, बेतनिया में 8 लोगों की हत्या करने वाले हत्यारों को पकड़ने के लिए नागरिक सहयोग आवश्यकता है और इसके लिए उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा।

दूसरी घटना काकुआ के अरगेलिया नगर पालिका में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई है।

रविवार को सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद ट्विटर पर ट्रूजिलो ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी कोलंबिया के लोगों का मुख्य दुश्मन है। उन्होंने हत्यारों की सूचना देने वालों को 55,000 और 8,000 डॉलर के 2 पुरस्कार देने की पेशकश की है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख