Hanuman Chalisa

सईद के कार्यक्रम में फलस्तीनी राजदूत के शामिल होने का मामला, भारत ने जताया विरोध

Webdunia
शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (18:13 IST)
नई दिल्ली। भारत ने जमात उद दावा के सरगना एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित हाफिज सईद के कार्यक्रम में पाकिस्तान स्थित फलस्तीनी राजदूत की मौजूदगी पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे ‘अस्वीकार्य’ बताया है।
 
विदेश मंत्रालय ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों जगह- नई दिल्ली में फलस्तीनी राजदूत और रामल्ला में फलस्तीन के विदेश मंत्री को भारत की चिंता से अवगत करा दिया गया है। इसने बताया कि फलस्तीन ने घटना पर ‘गहरा खेद’ प्रकट किया है और भारत को आश्वासन दिया कि वे कार्यक्रम में अपने राजदूत की मौजूदगी पर गंभीर संज्ञान ले रहा है। 
 
विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने (फलस्तीन) कहा कि वे इस मामले से उचित ढंग से निपटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ अपने संबंधों को फलस्तीन काफी अहमियत देता है और वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ खड़ा है तथा वे उन लोगों का साथ नहीं देगा जो भारत के खिलाफ आतंकी कृत्य करते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने फलस्तीन द्वारा दिए आश्वासनों का संज्ञान लिया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख