टेरर फंडिंग मामले में आतंकी हाफिज सईद दोषी करार, अब गुजरात में चलेगा मुकदमा

Webdunia
बुधवार, 7 अगस्त 2019 (14:02 IST)
इस्लामाबाद। आतंकी सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तान की एक अदालत ने दोषी करार दिया है। पाकिस्तान की मीडिया खबरों के अनुसार हाफिज सईद से जुड़ा मामला अब पाकिस्तान के गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है। हाफिज सईद को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने हाफिज़ सईद समेत जमात-उद-दावा के 13 नेताओं के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए थे।
 
खबरों के अनुसार पंजाब प्रांत की गुजरांवाला अदालत ने हाफिज सईद को दोषी करार दिया है। इसके बाद उसके मामले को पाकिस्तान के गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है। पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने हाफिज सईद को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।
 
इससे पहले भी पाकिस्तान में दिसंबर 2001, मई 2002, अक्‍टूबर 2002, अगस्‍त 2006 में दो बार, दिसंबर 2008, सितंबर 2009, जनवरी 2017 में हाफिज को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने ही हाफिज सईद को 7 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। बुधवार को जब इस मामले में सुनवाई हुई तो गुजरांवाला कोर्ट ने केस को शिफ्ट किया और उसे दोषी करार दिया।
 
हाफिज सईद 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। उसके संगठन जमात-उद-दावा, लश्कर-ए- तैयबा ने भारत की जमीन पर आतंक को फैलाने की साजिश रचते हैं। भारत सरकार पाकिस्तान को हाफिज सईद के खिलाफ कई सबूत पेश किए हैं, लेकिन पाकिस्तान मुंबई हमले के मामले में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख