आइसक्रीम, रिक्शा चालकों के नाम पर 700 करोड़ का हवाला कारोबार

Webdunia
सोमवार, 12 नवंबर 2018 (20:26 IST)
इस्लामाबाद। आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चलाने वालों के नाम पर विदेशों में खाते खोलकर पाकिस्तान से 700 करोड़ रुपए का हवाला कारोबार किए जाने के मामले का खुलासा हुआ है। प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यालय से जुड़े विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि 10 देशों से 700 करोड़ रुपए के हवाला कारोबार का ब्यौरा मिला है और इस मामले में जल्दी ही मामला दर्ज किया जाएगा। इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए सीनेटर फैसल जावेद और प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार इफ्तिकार दुर्रानी अकबर ने कहा कि हमने 5000 से ज्यादा फर्जी खातों की पहचान की है, जिन्हें हवाला के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

उन्होंने कहा कि इन खातों के माध्यम से एक अरब डॉलर से अधिक राशि का हवाला कारोबार किया गया। उन्होंने कहा कि यह खाते आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चालकों के नाम पर थे। अकबर ने कहा कि सभी खातों का विवरण दुबई प्रशासन से मंगाया जा रहा है और जिन लोगों ने दुबई और यूरोप के बैंकों में धन रखा है वे इसे छिपा नहीं पाएंगे।

जियो न्यूज के अनुसार अकबर ने कहा कि कुछ लोगों ने अपने चालकों और मालियों के नाम से संपत्ति खरीदी। इनकी जब जांच की गई तो यह बड़े लोगों के कर्मचारी पाए गए। उन्होंने कहा कि हवाला ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

BJP ने EC से की राहुल गांधी की शिकायत, सैनिकों पर दिया था बयान

Money Laundering Case : अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

अगला लेख