पाकिस्तान में हिंदू लड़की का अपहरण, जबरन कराया धर्मांतरण

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (07:48 IST)
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कुछ दिनों पहले बंदूकधारियों द्वारा अगवा की गई एक हिंदू किशोरी को इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और उस पर शादी करने का दबाव बनाया गया। 
 
लड़की के परिवार के हवाले से डॉन अखबार ने कहा कि तीन सशस्त्र व्यक्ति थार गांव में उनके घर में घुसे और परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने 14 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया।
 
अखबार के मुताबिक, लड़की के पिता हीरो मेघवार ने कहा कि उन्होंने इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क किया लेकिन उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी का धर्मांतरण हो गया है और उसका नसीर लुन्जो नामक व्यक्ति से निकाह हो गया है। अब कुछ खास नहीं किया जा सकता।
 
परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने लड़की का पता लगाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। परिवार ने मांग की कि लड़की का पता लगाया जाए और अगर उसका धर्मांतरण हुआ है तो उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाए।
 
बहरहाल, थार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमीर सौद मागसी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
 
मागसी ने बताया कि पुलिस को धर्म परिवर्तन का सर्टिफिकेट मिला था। अब विवाहित जोड़े ने सिंध उच्च न्यायालय में एक अर्जी दायर कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख तय की है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख