पाकिस्तान में हिन्दू महिला के शव के साथ छेड़छाड़, बलूचिस्तान में सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (19:18 IST)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिन्दू महिला के शव के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हिन्दू संगठनों ने कलात शहर में सड़क पर उतरकर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार भी बंद रखा। हिन्दुओं को दूसरे समुदाय के लोगों का भी समर्थन मिला।
 
महिला के शव से कथित छेड़छाड़ का मामला बलूचिस्तान के कलात शहर का है। बीबीसी के वीडियो के मुताबिक शव से छेड़छाड़ का मामला शहर के मशहूर व्यापारी प्रकाश चंद्र की पत्नी के साथ हुआ है। उनका आरोप है कि अंतिम संस्कार के वक्त शव से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि शव जलाने के बाद सभी लोग श्मशान घाट के बाहर बैठे हुए थे, तभी उन्होंने कम तीव्रता वाले धमाकों की आवाज सुनी। श्मशान शहर से 3 किलोमीटर दूर है। 
 
उन्होंने कहा कि हमें पता नहीं क्या हुआ। अंत्येष्टि स्थल पर फर्श टूटा हुआ था, चारों ओर पत्थर बिखरे हुए थे। मेरे बेटे ने पंचायत को सूचना दी। इसके बाद प्रदर्शन का फैसला लिया गया। बाजार भी बंद किया गया। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में हमने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 
 
प्रकाश चंद ने कहा कि हो सकता है कि किसी ने हमें बदनाम करने के नीयत से यह काम किया होगा या फिर किसी सियासी पार्टी को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया होगा।  
 
वहीं, कलात हिन्दू पंचायत के मुखिया दीवान हरिचंद ने कहा कि हमें किसी पर भी शक नहीं है। न ही हमने किसी का नाम लिया है। शव अपनी जगह पर था। हालांकि लकड़ियां और राख बिखरी हुई थी। शक सिर्फ इस बात पर है कि शव का हिस्सा फेंका गया था। इससे लगता है कि जरूर किसी ने यहां दहशत फैलाई है। 
 
जमीयत उलेमा ए इस्लाम के हाफिज मोहम्मद कासिम लहरी ने कहा कि यदि ऐसा कुछ हुआ है तो प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह उसकी जांच करे और यदि इस मामले में कोई दोषी पाया जाए तो उसे कानून के मुताबिक सजा दी जाए। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (फोटो एवं कंटेंट सोर्स : बीबीसी वीडियो) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, जानें अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?

IPL जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्यों कहा, ई साला कप नामडू, क्या है इसका मतलब?

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

अगला लेख