एचआईवी पीड़ित व्यक्ति ने बनाए 30 से ज्यादा महिलाओं से शारीरिक संबंध

Webdunia
रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (19:00 IST)
रोम। इटली में एक व्यक्ति को 24 साल की सजा सुनाई गई है। इस व्यक्ति ने एचआईवी पॉजिटीव होते हुए 30 से ज्यादा महिलाओं से असुरक्षित यौन संबंध बनाए।
 
वेलेनटिनो तालुतो नाम के इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने जाल में दस साल तक तक फंसाया और इस दौरान कई दर्जन महिलाओं के साथ उसने असुरक्षित संबंध बनाए, लेकिन 2015 में यह शख्स इटली पुलिस के हाथों चढ़ गया। एचआईवी संक्रमित महिलाओं के कारण उनके तीन पार्टनर भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो गए, वहीं आठ महीने का मासूस भी इसका शिकार हो गया। 
 
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से उसे यह कहते हुए आजीवन कारावास की सजा देने की मांग की थी कि उसने एचआईवी महामारी फैलाने की कोशिश की। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की इस मांग को खारिज कर दिया और तलुटो को 'गंभीर और असाध्य शारीरिक हानि' पहुंचाने का दोषी करार दिया। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Lok Sabha Elections : PM मोदी ने की मतदान की अपील, बोले- एक-एक वोट मायने रखता है...

छठे चरण के लिए 58 सीटों पर मतदान का उत्साह, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

ताइवान को आंख दिखाकर आखिर चीन क्या हासिल करना चाहता है?

live : राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया मतदान, उपराष्‍ट्रपति धनखड़ ने भी डाला वोट

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, लू से 6 और लोगों की मौत, फलौदी में पारा 49

अगला लेख