Biodata Maker

इस महिला से दुनिया हैरान, पहले होलोकॉस्‍ट से बचकर आई, अब 97 साल की उम्र में कोरोना, मौत को दी पटखनी

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (13:13 IST)
अगर जीने का जुनून हो तो किसी भी उम्र में मौत को मात दी जा सकती है, दूसरे विश्‍वयुद्ध में होलोकॉस्‍ट की सर्वाइवर रहीं ये महिला मौत पर जिंदगी की जीती की जीती जागती मिसाल हैं।

दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। अब तक करोड़ों लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं और बहुत से लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जो काफी ज्यादा उम्रदराज होने के बाद भी इस बिमारी से जीतकर घर लौट रहे हैं।

दुनिया की सबसे बडी त्रासदी द्वतीय विश्‍वयुद्ध में होलोकास्‍ट के बारे में सोचकर भी रू‍ह कांप जाती है, लेकिन यह महिला न सिर्फ होलोकॉस्‍ट की सर्वाइवर रही है, बल्‍कि कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से बचकर भी मिसाल पेश की है।

दरअसल, लंदन में एक 97 साल की महिला ने कोरोना को मात दे दी है और वह ठीक होकर घर लौट आई हैं। दरअसल, होलोकॉस्ट के दौरान जीवित रहने वाले 97 साल की लिली एबर्ट  कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जो लंबे इलाज के बाद अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। यह खबर उनके पोते ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के जरिए एक फोटो शेयर करते हुए दी है।

लिली के पोते ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा—  'मेरी 97 साल की दादी लिली एबर्ट जो की ऑशविट्ज़ सर्वाइवर हैं, उन्होंने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है और वे ठीक होकर घर लौट आई हैं। आज वह ठीक होने के लगभग एक महीने बाद अपनी पहली वॉक पर निकली हैं'

एक इंटरव्यू में लिली के पोते फॉर्मन ने कहा,

मेरी दादी लिली एबर्ट जनवरी में कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद घर पर ही उनका इलाज जारी था। तीन सप्ताह बाद वे पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।

हालांकि, फॉर्मन ने यह भी बताया कि बीते साल 17 दिसंबर को लिली को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक भी दी गई थी, जिसके कुछ हफ्तों बाद उनकी दादी अस्वस्थ महसूस करने लगी और बाद उन्हें कोरोना से संक्रमित पाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक लिली एबर्ट साल 1944 में ऑशविट्ज़ पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने ऑशविट्ज़ कैंप में 4 महीने बिताए, जहां उनकी मां, भाई और बहन को मौत हो गई थी। बता दें कि ऑशविट्ज़ सर्वाइवर या होलोकॉस्ट सर्वाइवर वह लोग हैं जो यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में द्वितीय विश्व युद्ध से पहले और उसके दौरान नाजी जर्मनी और उसके सहयोगियों से बचे रहे। इस दौरान यहूदियों का उत्पीड़न बड़ी संख्या में किया जाता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

नवरात्र में बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिलना सकारात्मक संकेत : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, UPSC में प्रदेश की 3 बेटियों ने लहराया परचम

नदियों की निर्मलता के लिए पूर्व सरकार की तुलना में CM योगी ने किया 10 गुना काम

खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अगला लेख