चीन में होटल ढहने से 8 लोगों की मौत, 9 अन्य लापता

Webdunia
मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (12:21 IST)
बीजिंग। पूर्वी चीन के सूझोऊ शहर में सोमवार को एक होटल के ढहने से 8 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोग लापता हैं। 
 
सूझोऊ प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बताया कि होटल की इमारत सोमवार दोपहर में गिरी थी। कर्मचारियों ने रातभर जीवित बचे लोगों की तलाश की। अभियान में श्वान दस्ते, क्रेन, सीढ़ियों तथा ‘मेटल कटर’ का इस्तेमाल किया।
 
घटनास्थल की तस्वीरों में बचावकर्मी मलबे में लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के समय कम से कम 23 लोग मौके पर मौजूद थे। छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अन्य 9 लोगों की तलाश जारी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों में से 18 की पहचान होटल के ‘चेक-इन-रिकॉर्ड’ से हुई और इन्हें होटल अतिथि माना जा रहा है। 5 लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
 
चीन में होटल बुक करने वाले एप ‘सीट्रिप’ के अनुसार, 54 कमरे वाला ‘सिजी कैयुआन होटल’ 2018 में खोला गया था। वहीं, शहर की सरकार ने बताया कि भूकंप बचाव दल सहित 600 कर्मचारी और 120 वाहन तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं।
 
सूझोऊ, शंघाई के पास जिआंगसू प्रांत का एक शहर है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपनी ऐतिहासिक नहरों तथा पारम्परिक चीनी उद्यानों के लिए मशहूर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख