मैक्सिको में तूफान 'अगा' के कारण 10 लोगों की मौत, 20 लापता

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2022 (10:00 IST)
सैन इसिद्रो डेल पालमार (मैक्सिको)। दक्षिणी मेक्सिको में तूफान 'अगा' के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग अब भी लापता हैं। दक्षिणी शहर ओक्साका के गवर्नर ने यह जानकारी दी।
 
ओक्साका के गवर्नर एलेजांद्रो मूरात ने बताया कि बाढ़ के कारण कई मकान बह गए जबकि कई लोग दलदल और चट्टानों के मलबे में दब गए। मूरात ने स्थानीय मीडिया से कहा कि लोगों की मौत बाढ़ और भूस्खलन होने के कारण हुई।
 
उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले अधिकतर लोग पहाड़ी इलाकों के कई छोटे शहरों से थे जबकि हुआतुल्को के रिजार्ट के पास 3 बच्चों के लापता होने की खबर भी है। 'अगा' के प्रभाव के चलते 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि अब वह कमजोर पड़ गया और मंगलवार को वेराक्रूज राज्य की ओर बढ़ गया।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

किसान नेता डल्लेवाल का बड़ा ऐलान, जारी रहेगा अनशन

बागपत में आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व हादसा, 7 की मौत

चीनी स्टार्टअप डीपसीक पर साइबर अटैक, बर्बाद किए थे Nvidia के 600 बिलियन डॉलर

LIVE: बागपत में जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा, 7 की मौत

महाकुंभ में तगड़ा इंतजाम, चिंता मौनी अमावस्या की, कैसे संभलेगी व्यवस्था

अगला लेख