Hanuman Chalisa

इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, सरकार के खिलाफ ऐलान-ए-जंग

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (16:44 IST)
पेशावर। जमायत-उलेमा-ए इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के मुखिया मौलाना फजलुर रहमान ने शनिवार को इमरान खान सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की और पार्टी के शुरू होने वाले आजादी मार्च को 'जंग' करार देते हुए कहा कि सरकार के पतन के बाद ही यह बंद होगा।

रहमान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए शनिवार को यहां कहा कि पूरा देश जंग का मैदान होगा। जेयूआई-एफ ने सरकार के खिलाफ 27 अक्टूबर से लंबा मार्च शुरू करने का एलान किया है। यह मार्च इस्लामाबाद में होगा और इस दौरान पार्टी की धरने-प्रदर्शन की भी योजना है।

पार्टी की रणनीति का आगे खुलासा करते हुए रहमान ने कहा कि 'फर्जी शासकों' के खिलाफ मार्च में 'लोगों का सैलाब' शिरकत करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य विपक्षी दल भी उनकी पार्टी के इस आंदोलन में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि पूरा देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने किसी को गिरफ्तार  करने के प्रति चेताते हुए कहा कि इससे प्रदर्शनकारी और उत्तेजित होंगे।

रहमान ने 'प्रतिष्ठानों, नौकरशाहों और पुलिस से गैरकानूनी सरकार को समर्थन नहीं देने' का आग्रह करते हुए कहा कि वे देश के किसी संस्थान के साथ संघर्ष नहीं चाहते हैं। शुक्रवार को विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पार्टी से 27 अक्टूबर को इस्लामाबाद कूच के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह किया था।

सम्बंधित जानकारी

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख