Hanuman Chalisa

इमरान खान के शपथ समारोह की तारीख बदली

Webdunia
शनिवार, 4 अगस्त 2018 (16:11 IST)
इस्लमाबाद। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटाई) के प्रमुख तथा पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को देश के 21वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। इस बीच, एक खबर यह भी थी कि संयुक्त विपक्ष इमरान के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। 
 
कार्यवाहक कानून मंत्री अली जफर ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि वह और कार्यवाहक प्रधानमंत्री जस्टिस (रिटायर्ड) नसीरुल मुल्क चाहते हैं कि खान 14 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लें। उन्होंने कहा कि नेशनल असेंबली का सत्र 11 अथवा 12 अगस्त को बुलाया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि अगर नेशनल असेंबली का सत्र 11 अगस्त को आहूत हुआ तो प्रधानमंत्री के रूप में खान 14 अगस्त को शपथ ले सकते हैं। इसी दिन नए संसद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि मत पत्रों की छपाई होने के बाद नेशनल असेंबली के स्पीकर तथा डिप्टी स्पीकर का चुनाव 13 अगस्त को किया जाएगा। 
 
कार्यवाहक कानून मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि संविधान के अनुसार नेशनल असेंबली का पहला सत्र आम चुनाव के 21 दिनों के अंदर आहूत किया जाना चाहिए। इस प्रकार नेशनल असेंबली का सत्र 15 अगस्त तक आयोजित किया जाना  अनिवार्य है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले खान ने 30 जुलाई को दावा किया था कि उनके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत है तथा 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की इच्छा जाहिर की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

अगला लेख