इमरान संभालेंगे पाकिस्तान की कमान, क्या होगा भारत-पाक संबंधों पर असर

Webdunia
गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (13:21 IST)
क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' बुधवार को हुए असेंबली चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। अन्य छोटे दलों के समर्थन से वह आसानी से सरकार बना सकती है। इस स्थिति में इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

 
ऐसा माना जा रहा है कि इमरान की जीत में पाकिस्तानी सेना का भी हाथ है। साथ ही उन्हें इस चुनाव में कई कट्टरपंथी जमातों से भी मदद मिली है। यह दोनों ही कभी नहीं चाहेंगे कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सुधरे।

 
अगर इस बार इमरान खान की पार्टी 'तहरीक-ए-इंसाफ' सत्ता में आती है तो भारत को नए सिरे से संबंध बनाने होंगे। इस लिहाज से इमरान का प्रधानमंत्री बनना भारत के लिए चिंता की बात है।

 
इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि इमरान खान का भारत के साथ वो रिश्ता नहीं होगा, जो किसी समय नवाज शरीफ के साथ था। नवाज शरीफ के साथ भारतीय नेताओं की दोस्ती भी पाकिस्तान में बड़ा चुनावी मु्द्दा बन गई थी।


इमरान खान ने अपने चुनावी अभियान के दौरान भारत पर उनकी सेना की छवि खराब करने का आरोप लगाया था। पीटीआई प्रमुख ने नवाज शरीफ पर भी आरोप लगाते हुए कहा था कि वो भारत का पक्ष ले रहे हैं, साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो अपने हितों के लिए काम कर रहे हैं।
बहरहाल बेहद खराब आर्थिक हालातों को देखते हुए पाकिस्तान को भारत से संबंध सुधारने ही होंगे। अगर दोनों देशों के संबंध नहीं सुधरे तो पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख