Pakistan : इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का अपहरण, FIR दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 जून 2024 (17:04 IST)
Imran Khan's political advisor kidnapped : पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार (PTI) के नेता शाहबाज गिल के बड़े भाई गुलाम शब्बीर का पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। गुलाम शब्बीर इस्लामाबाद जा रहे थे। इस बाबत कान्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान को क्यों याद आए केजरीवाल?
मीडिया में आई खबरों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने खबर दी है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता शाहबाज गिल के बड़े भाई गुलाम शब्बीर का दो दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय अपरहण कर लिया जब वह इस्लामाबाद जा रहे थे। इस बाबत कान्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ALSO READ: Pakistan : पूर्व PM इमरान खान को बड़ी राहत, अदालत ने तोड़फोड़ मामले में किया बरी
प्राथमिकी उनके बेटे बिलाल ने दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि शब्बीर देर रात लाहौर के खयाबन-ए-अमीन स्थित अपने घर से निकले और इस्लामाबाद की ओर चल दिए। इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। पीटीआई पार्टी के 71 वर्षीय संस्थापक खान पिछले साल अगस्त से जेल में हैं जब उन्हें कुछ मामलों में दोषी करार दिया गया था। उनके खिलाफ करीब 200 मामले दर्ज हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा

असल परजीवी भाजपा है, कई क्षेत्रीय दलों को खा गई : रमेश

संजय झा का दावा- विधानसभा चुनाव में JDU करेगा जोरदार प्रदर्शन, BJP के साथ नहीं है कोई टकराव

अगला लेख
More