Hanuman Chalisa

इमरान ने अपनी पार्टी को बताया साफ सुथरा, कहा- विपक्षी दल अवाम को गुमराह कर रहा

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (09:57 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को बिलकुल साफ-सुथरी बताते हुए आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग मामले में विपक्षी दल अवाम को गुमराह कर रहा हैं।
 
पीटीआई के प्रवक्ता ने कहा कि पीटीआई ने पाकिस्तान चुनाव आयोग को सभी प्रासंगिक विवरण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि देश की 2 सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए धन जुटाया है। इमरान ने सर्वदलीय सम्मेलन (एपीसी) को बुलाने के विपक्ष के कदम पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी हताशा को छुपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, हालांकि अवाम ने उनके इस विरोध को साफ नकार दिया है।
ALSO READ: इमरान को मुख्य न्यायाधीश ने लगाई लताड़, बयान से पहले बरतें सावधानी
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने अवाम के समर्थन को खो दिया है और उन्हें अब 4 साल और इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले मंगलवार को जमात उलेमा-ए-इलाम फजल (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने विपक्ष द्वारा सरकार विरोधी अभियान के लिए कार्रवाई पर विचार-विमर्श करने के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद में सर्वदलीय बैठक बुलाने का आह्वान किया।
 
सूत्रों के अनुसार इस सम्मेलन को जेयूआई-एफ आयोजित करेगा और पीटीआई के खिलाफ रणनीति तय करने के संबंध में 9 विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख