Biodata Maker

भारत ने UNSC में पाकिस्तान को दिखाया आइना, पाक सेना ने 4 लाख महिलाओं के साथ किया था रेप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 (13:10 IST)
India in UNSC : सयुंक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने महिलाओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पाकिस्तान पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ झूठ बोलकर पूरी दुनिया का ध्यान भटकाता है। उन्होंने 1971 के ऑपरेशन सर्चलाइट का जिक्र करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान की सेना ने करीब 4 लाख महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया था।
 
पी. हरिश ने यह बयान उस समय दिया जब UNSC में महिला, शांति और सुरक्षा को लेकर खुली बहस चल रही थी। इस बैठक में देश में महिलाओं की शांति स्थापित करने में भूमिका और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा होती है।
 
बहस के दौरान हरीश ने कहा कि UN में हर साल पाकिस्तान भारत की कड़ी आलोचना करता है। खासकर जम्मू-कश्मीर को लेकर, जिसे वह हथियाना चाहता है। पाकिस्तान वह देश है जो अपने ही देश पर बमबारी करता है और नरसंहार करता है। ऐसा देश केवल दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकता है।
 
हरीश ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान में हुए ऑपरेशन सर्चलाइट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वही देश है जिसने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाया था और अपनी ही सेना द्वारा अपने ही देश के कई नागरिकों को मार दिया गया था। इतना ही नहीं, करीब 4 लाख महिलाओं के साथ पाकिस्तान की सेना ने सामूहिक बलात्कार किया था। दुनिया अब पाकिस्तान के इस झूठे प्रचार को समझ गई है।
 
 
हरीश ने कहा कि महिलाओं के शांति मिशन में होने की सबसे खास बात यह है कि वे लैंगिक हिंसा को दूर करने में मदद करती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि शांति प्रक्रिया समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

मैं सोफी हूं... AI टीचर, मुझे बुलंदशहर के आदित्य ने बनाया है

दिल्ली विस्फोट, शाहीन के हॉस्टल रूम से मिले 18 लाख, टेरर फंडिंग का शक

कुत्‍तों के खिलाफ बर्बरता से देशभर में हजारों स्‍टूडेंट में आक्रोश

ब्राहमण बेटियों पर विवादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नरोत्तम मिश्रा का अल्टीमेटम

अब यूपी में नहीं होती गुंडागर्दी, नहीं चलता माफियाराज : योगी

दिल्ली के संगम विहार इलाके में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, कई घायल

SIR के काम में लगे BLO और सुपरवाइजर का मानदेय डबल हुआ, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल, बैलगाड़ी में बैठकर सगाई करने पहुंचे बेटे और होने वाली बहू

बिना चिंता कराएं इलाज, सरकार करेगी भरपूर आर्थिक मदद : योगी

अगला लेख