SFJ संस्थापक पन्नून के खिलाफ भारत ने मांगा रेड कॉर्नर नोटिस; इंटरपोल ने दिया ये जवाब

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (22:28 IST)
नई दिल्ली। इंटरपोल ने खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ रेड नोटिस की मांग करने वाले भारत के अनुरोध को लौटाते हुए कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं।
 
उन्होंने कहा कि इंटरपोल के साथ संपर्क करने के लिए भारत के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में काम करने वाले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पन्नून के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने के राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के अनुरोध को भेजा था, लेकिन इसे कुछ और सवालों के साथ वापस कर दिया गया।
 
 
अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन आदि में विदेशी नागरिकता वाले कुछ कट्टरपंथी सिखों द्वारा संचालित संगठन एसएफजे को गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम, 1967 की धारा 3(1) के प्रावधानों के तहत गैरकानूनी घोषित किया गया था।
 
केंद्र ने अपनी 10 जुलाई, 2019 की अधिसूचना द्वारा एसएफजे को गैरकानूनी संघ घोषित किया था और यह कहते हुए उसे पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था कि समूह का प्राथमिक उद्देश्य पंजाब में एक 'स्वतंत्र और संप्रभु देश' स्थापित करना है तथा यह खुले तौर पर खालिस्तान का समर्थन करता है और उस प्रक्रिया में भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख