भारत, रूस में खोलेगा 2 नए वाणिज्य दूतावास, PM मोदी ने की घोषणा

कजान और एकातेरिनबर्ग शहरों में खुलेंगे वाणिज्य दूतावास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (16:37 IST)
मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत ने रूस के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए उसके कजान और एकातेरिनबर्ग शहरों में 2 नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है। इस समय रूस में भारत के 2 वाणिज्य दूतावास सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादिवोस्तोक में हैं।

ALSO READ: पुतिन के सामने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले PM मोदी- बंदूक से नहीं बातचीत से समाधान
 
मोदी की भारतीय मूल के लोगों के बीच घोषणा : प्रधानमंत्री ने रूस की अपनी 2 दिवसीय यात्रा के दौरान यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कजान और एकातेरिनबर्ग में नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की। मोदी ने कहा कि मैं आप सभी के साथ कुछ अच्छी खबर साझा करना चाहता हूं। हमने कजान और एकातेरिनबर्ग में नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है। इससे यात्रा और व्यापार में वृद्धि होगी।

ALSO READ: मोदी ने रूस को कहा सबसे भरोसेमंद दोस्त, सुख-दुख का साथी
 
एकातेरिनबर्ग रूस का चौथा सबसे बड़ा शहर : एकातेरिनबर्ग रूस का चौथा सबसे बड़ा शहर है, जो महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बनकर उभरा है। इसी शहर में 2018 में फीफा विश्वकप (fifa world cup) के 4 मैच हुए थे। वोल्गा और कजांका नदियों के संगम पर स्थित कजान शहर रूस का सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र तथा देश का उभरता आर्थिक केंद्र है।

ALSO READ: पुतिन के गले लगे नरेन्द्र मोदी तो भड़के जेलेंस्की, आपत्तिजनक शब्दों का किया इस्तेमाल

रूस में अक्टूबर महीने में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कजान में ही किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को रूस की 2 दिवसीय यात्रा शुरू की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रूस यूक्रेन युद्ध में भारत तटस्थ नहीं, हम शांति के साथ हैं

क्या है नौकरशाही में लेटरल एंट्री, इसे लेकर क्‍यों छिड़ी है राजनीतिक बहस?

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में नेकां से गठजोड़ पर कांग्रेस से पूछे 10 सवाल

Maharashtra : लाडकी बहिन योजना के तहत KYC के लिए बैंक में उमड़ी भीड़, 2 महिलाएं बेहोश

वापसी कर रहे अनिल अंबानी पर क्यों गिरी सेबी की गाज?

सभी देखें

नवीनतम

विदेश में बैठे गैंगस्टर की कॉल ने उड़ाई दिल्ली के कारोबारियों की नींद

कांग्रेस नेता भोला पांडेय का निधन, इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी पर विमान किया था हाईजैक

kolkata Doctor Case : अदालत ने दी मुख्य आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की अनुमति

Karnataka : उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का दावा, राज्यपाल ने भाजपा के इशारे पर लौटाए 15 विधेयक

kolkata Doctor Case : प्रदर्शनकारी रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे, Supreme Court ने की थी अपील

अगला लेख