Donald Trump : भारत की अमेरिका से ट्रेड वॉर टालने की कोशिश, डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख के बाद 18,000 अवैध प्रवासियों को स्वदेश लाने की तैयारी

पिछले 5 वर्षों में अमेरिका में 2 लाख अवैध प्रवासी भारतीय। 2023 में दिए गए 386,000 एच-1बी वीजा में से लगभग तीन-चौथाई भारतीयों के

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (20:18 IST)
india will bring back 18000 citizens from america agreed with trump administration  : डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने टैक्स-टैरिफ उन्होंने अवैध प्रवासियों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों को खदेड़ा जाएगा। ब्लूमबर्ग की एक खबर के मुताबिक भारत ट्रंप को खुश करने और ट्रेड वॉर टालने के लिए अमेरिका से अपने 18,000 अवैध प्रवासियों को वापस लाने के लिए तैयार है। दोनों देशों ने इन अवैध प्रवासियों की पहचान की है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले 5 वर्षों में 2 लाख अवैध भारतीय अप्रवासियों का दस्तावेजीकरण किया गया है।
पर्दे के पीछे कर रहा है काम : ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद जब नया अमेरिकी प्रशासन अवैध प्रवास पर नकेल कसने की तैयारी कर रहा है, तो भारत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए तैयार है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक भारत अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर टालने के लिए ट्रंप प्रशासन को खुश करने के लिए पर्दे के पीछे काम कर रहा है। दोनों देशों ने मिलकर अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे करीब 18,000 भारतीय प्रवासियों की पहचान की है, जिन्हें वापस भेजा जाएगा। यह संख्या और भी अधिक हो सकती है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में कितने अवैध भारतीय प्रवासी रहते हैं।
कितने अवैध प्रवासी : पिछले साल यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि 2022 तक अमेरिका में लगभग 220,000 अनधिकृत भारतीय अप्रवासी रह रहे हैं।  ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक "अवैध अमेरिकी प्रवासियों को वापस लेने में कोई भी ढिलाई भारत के अन्य देशों के साथ श्रम और गतिशीलता समझौतों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
ALSO READ: नाई के पोते, मछुआरे के नाती US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 शादियां कीं, जानिए कितना बड़ा है परिवार
ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रवास और गतिशीलता पर भारत-अमेरिका सहयोग के हिस्से के रूप में, दोनों पक्ष अवैध प्रवास को रोकने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। ऐसा भारत से अमेरिका में वैध प्रवास के लिए और अधिक रास्ते बनाने के लिए किया जा रहा है।
  ALSO READ: राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दिया पहला ऑर्डर, संबोधन में क्या बोले
कितने H-1B  वीजा कार्यक्रम : ट्रम्प प्रशासन अपने नागरिकों द्वारा अमेरिका में प्रवेश करने के लिए उपयोग किए जाने वाले कानूनी आव्रजन चैनलों, विशेष रूप से छात्र वीजा और कुशल श्रमिकों के लिए H-1B कार्यक्रम की रक्षा करेगा।  आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2023 में दिए गए 386,000 एच-1बी वीजा में से लगभग तीन-चौथाई भारतीयों के हैं। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

48MP का AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन

Toll Tax को लेकर नितिन गडकरी ने दी Good News, बताया क्या है अगला प्लान

CM ने नागपुर हिंसा का ठीकरा फिल्म छावा पर फोड़ा, शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा

दिशा सालियान मौत की खुली फाइल, आदित्‍य ठाकरे क्‍यों हुए बेचैन, क्‍या एफआईआर होगी?

राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी उठी कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की मांग

सभी देखें

नवीनतम

साधु-संत करेंगे रामजन्मभूमि की परिक्रमा, निकलेंगी 21 झांकियां, ट्रस्ट ने भी दी सहमति

क्या तांत्रिक था साहिल? प्रेमिका मुस्कान के पति को मारकर सिर और हथेली ले गया था घर

ताइवान के साथ मिलकर चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी में भारत, डोनाल्ड ट्रंप भी हो जाएंगे हैरान

PFRDA ने जारी किया नोटिफिकेशन, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी निश्चित Pension

IUML नेता बशीर बोले- कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे शशि थरूर

अगला लेख