लिफ्ट में 2.11 करोड़ देखकर भी नहीं डिगा NRI का ईमान, पेश की मिसाल

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (15:45 IST)
Photo - Twitter
दुबई। दुबई में नौकरी कर रहे एक भारतीय प्रवासी को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया। दुबई की एक इमारत की लिफ्ट में इस युवक को 1 मिलियन दिरहम (2 करोड़ 11 लाख रुपए) नकदी मिली, जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया। दुबई पुलिस के उच्चाधिकारियों ने युवक को उसकी ईमानदारी के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।
 
दुबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रवासी तारिक महमूद खालिद को अल-बरशा में अपने भवन की लिफ्ट में 1 मिलियन दिरहम नकद मिले, उन्होंने यह राशि पुलिस को सौप दी। इसलिए दुबई पुलिस ने अपने मुख्यालय में बुलाकर उनका सम्मान किया। 
 
वहीं अल बरशा पुलिस स्टेशन के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि तारिक महमूद जैसे लोगों के आचरण हमारे समाज के उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते है जिन पर हम सभी को गर्व है।
 
तारिक महमूद की ईमानदारी के लिए उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तारिक ने कहा कि मैंने वही किया जो मुझे करना चाहिए था। किसी की मेहनत की कमाई अपने पास रखकर में भला कैसे खुश रह सकता था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख