सऊदी अरब की इस परियोजना में भारतीय निवेशकों ने दिखाई गहरी रुचि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (16:04 IST)
Saudi Arabia's project News : सऊदी अरब की 63 अरब डॉलर की गीगा परियोजना ‘दिरियाह’ में निवेश करने में कई भारतीय कंपनियों ने गहरी रुचि दिखाई है। यह बात इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जेरी इंजेरिलो ने कही। दिरियाह को ‘पृथ्वी का शहर’ कहा जा रहा है। इसे सऊदी अरब की राजधानी रियाद के बाहरी इलाके में बनाया जा रहा है और इसमें एक लाख लोगों के लिए घर और एक लाख से अधिक लोगों के लिए कार्यालय स्थान होगा। 3000 से अधिक भारतीय कंपनियां पहले से ही सऊदी अरब में काम कर रही हैं।
 
इस नए शहर में 40 से अधिक लक्जरी होटल, 1,000 से अधिक दुकानें, 150 से अधिक रेस्तरां और कैफे, एक विश्वविद्यालय, कला और सांस्कृतिक संपत्तियां, संग्रहालय, एक ओपेरा हाउस, 20,000 सीटों वाला बहुउद्देशीय कार्यक्रम स्थल, एक गोल्फ कोर्स और एक अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी और पोलो केंद्र सहित अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।
ALSO READ: सऊदी अरब में भीषण बाढ़: क्या पैगंबर मुहम्मद की भविष्यवाणी और जलवायु परिवर्तन का संबंध है?
इस 63.2 अरब डॉलर की रियल एस्टेट विकास और पर्यटन परियोजना का उद्देश्य आधुनिक सऊदी साम्राज्य के ऐतिहासिक जन्मस्थान को पुनर्स्थापित करना है और इस स्थल में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल अत-तुरैफ भी शामिल है। इंजेरिलो ने कहा, दिरियाह में हम सऊदी अरब के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक के रूप में भारत के प्रभाव को बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। भारत, सऊदी से द्विपक्षीय व्यापार में शीर्ष स्थान पर है और 2022-23 में आपसी व्यापार लगभग 52.8 अरब डॉलर रहा है।
ALSO READ: मध्य प्रदेश निवेश अवसरों का 'कुंभ', करेगा निवेशक शिखर सम्मेलन की मेजबानी
उन्होंने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक-2025 के मौके पर यह जानकारी दी थी। इंजेरिलो ने कहा कि 3,000 से अधिक भारतीय कंपनियां पहले से ही सऊदी अरब में काम कर रही हैं, जो निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), ऊर्जा और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में योगदान दे रही हैं, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत हो रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी ने अहिल्याबाई होलकर पर जारी किया डाक टिकट, इंदौर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

पाक सहानुभूति रखने के आरोप में असम में 1 और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 पर कार्रवाई

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत, 294 एक्टिव केसेस

कांग्रेस का मोदी से सवाल, डोनाल्ड भाई ने संघर्षविराम का 11वीं बार किया दावा, पीएम कब बोलेंगे

पाकिस्तान को बड़ा झटका, सुराब शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा

अगला लेख