भारतीय ने विमान में महिला के साथ की थी गंदी हरकत, ब्रिटेन में हुई जेल

Webdunia
शनिवार, 11 मई 2019 (07:44 IST)
मुंबई से मैनचेस्टर की लंबी दूरी की उड़ान के दौरान विमान में एक युवती के साथ गंदी हरकत करना एक भारतीय को खासा महंगा पड़ गया। ब्रिटेन की एक अदालत ने यौन हमला करने के आरोप में उसे 12 महीने की कैद की सजा सुनाई है।
 
हरदीप सिंह (36) को मैनचेस्टर में मिंशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट ने गुरुवार को 12 महीने की कैद की सजा सुनाई। सजा पूरी होने के बाद ही वह अब भारत लौट सकेगा।
 
बताया जाता है कि उड़ान में सिंह का व्यवहार घृणित था। उसने न सिर्फ महिला की जगह का अतिक्रमण किया, उसे परेशान किया बल्कि अनचाहे ढंग से उसे छूने की कोशिश की जबकि पीड़िता ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह उससे बातचीत नहीं करना चाहती।'
 
इतना ही नहीं महिला और आसपास के यात्रियों के सोने के बाद सिंह ने महिला पर यौन हमला किया। जब उसने हटने की कोशिश की तो उसका रास्ता रोका। इस घटना के बाद डरी युवती ने किसी तरह उसे धक्का दिया और भागकर वहां से निकली।
 
यह पूरा कारनामा करीब 15 मिनटों तक चलता रहा। इसके बाद महिला ने विमान के पीछे की साइड में जाकर केबिन क्रू को रिपोर्ट किया। क्रू ने मैनचेस्टर पुलिस से संपर्क किया जहां पर फ्लाइट रुकने पर आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया। सजा पूरी होने के बाद आदमी को भारत भेज दिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

अगला लेख