Hanuman Chalisa

किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के राजकीय चिह्न का डिजाइन आईफोन डिजाइनर ने किया तैयार

Webdunia
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (22:26 IST)
लंदन। महाराजा चार्ल्स तृतीय के 6 मई को होने वाले राज्याभिषेक का राजकीय चिह्न शनिवार को बकिंघम पैलेस में जारी किया गया। इस वृत्ताकार पुष्पकीय डिजाइन को उसी मशहूर ब्रिटिश डिजाइनर ने तैयार किया है, जिसने एप्पल आईफोन के डिजाइन बनाए थे।

प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य डिजाइन अधिकारी रहे सर जॉनी आईव द्वारा डिजाइन यह चिह्न उनके रचनात्मक संग्रह ‘लव फ्रॉम’ से लिया गया है और यह नए शासन की ऐतिहासिक शुरुआत का प्रतीक है, जिसे ब्रिटेन का कैरोलियन युग कहा जा रहा है। सर जॉनी के नाम पर दुनियाभर में 14000 से अधिक पेटेंट हैं।

इसमें 74 वर्षीय राजा के प्राकृतिक विश्व के प्रति प्रेम तथा ब्रिटेन के चार देशों- इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉदर्न आयरलैंड की वनस्पतियों को दर्शाया गया है। आईव ने कहा, इस उल्लेखनीय राष्ट्रीय अवसर में योगदान करने में सक्षम होना बड़े सम्मान की बात है और हमारी टीम को इस काम पर बहुत गर्व है।

उन्होंने कहा, यह डिजाइन इस ग्रह, प्रकृति के प्रति महाराजा चार्ल्स के प्रेम तथा प्राकृतिक विश्व के प्रति उनके गहरे सरोकार से प्रेरित है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

ग़ाज़ा : युद्ध विराम के बावजूद हिंसा जारी, महिलाएं अपने परिवारों का अंतिम सहारा

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख