Publish Date: Fri, 11 Oct 2019 (12:25 IST)
Updated Date: Fri, 11 Oct 2019 (12:32 IST)
तेहरान। सऊदी अरब के जेद्दा बंदरगाह के पास शुक्रवार को एक ईरानी तेल टैंकर में विस्फोट हुआ और आग लग गई। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।
टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के तट से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) की दूरी पर नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी के स्वामित्व वाले जहाज में विस्फोट हो गया जिससे लाल सागर में तेल रिसाव होने लगा।
समाचार एजेंसी 'आईएसएनए' ने बताया कि विशेषज्ञों ने इसके आतंकवादी हमला होने से इंकार नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि विस्फोट की वजह मिसाइल हमला हो सकता है। (सांकेतिक चित्र)