Hanuman Chalisa

आईएस से जुड़े 68 मलेशियाई नागरिकों के पासपोर्ट रद्द

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2016 (12:22 IST)
कुआलालंपुर। मलेशिया के उपप्रधानमंत्री अहमद जैहिद हामिदी ने बताया कि मलेशियाई अधिकारियों ने विदेशों में इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों में शामिल 68 मलेशियाई नागरिकों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस खतरनाक समूह के कारण उपजा खतरा वास्तविक है।

 
अहमद मलेशिया के गृहमंत्री भी हैं। उन्होंने बताया कि 2 हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नजीब रजाक से निर्देश मिलने के बाद इन लोगों के पासपोर्ट रद्द किए गए। उन्होंने रविवार को बताया कि मलेशियाई नागरिक के तौर पर यात्रा करने के लिए अब उनके पास कोई भी यात्रा दस्तावेज नहीं हैं। जब वे देश वापस लौटेंगे तो उनके खिलाफ आव्रजन कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
 
दो परिवारों समेत मलेशियाई मूल के 68 लोग आईएसआईएस की तरफ से लड़ाई में शामिल होने और शहीद होने के लिए सीरिया गए थे। अहमद ने बताया कि इन परिवारों में 3 से 11 साल के बच्चे भी थे।
 
अहमद ने बताया कि वे सीरिया में आईएस के लिए लड़ने गए थे लेकिन वे वहां पर सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। मंत्री ने बताया कि मुस्लिम बहुल और कई नस्ल के लोगों के घर मलेशिया में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
 
रक्षामंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने आज सभी राजनीतिक पार्टियों से अपने मतभेदों को भूलकर आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में एकसाथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश इस खतरे से अछूता नहीं है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख