पवित्र रिश्ते हुए तार-तार, बहन के साथ बलात्कार के आरोपी 3 भाई गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (23:08 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। 3 भाइयों ने अपनी अवयस्क बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। तीनों को हिरासत में लेकर अदियाला जेल भेज दिया गया है।
 
डान न्यूज को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते बताया कि 5 भाई और 4 बहनें बानू की हैं और पिछले 2 साल से गोलरा में रहती है। पीड़ित लड़की अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी है और माता-पिता की मृत्यु के बाद भाइयों के साथ रहती है।
 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 3 भाइयों में एक धार्मिक गुरु है, जो ऑनलाइन धार्मिक उपदेश देता है। उस पर आरोप है कि पीड़िता के साथ उसने धार्मिक पाठशाला के दौरान शुक्रवार को बलात्कार किया। अन्य 2 आरोपी श्रमिक बताए गए हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की उम्र 15 वर्ष है और आरोपी बलात्कारियों की 22 से 30 वर्ष के बीच। आरोपियों ने पीड़िता को पवित्र पुस्तक के नाम पर इस संबंध में किसी को नहीं बताने और अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी थी।
 
गोलरा के थाना प्रभारी अरशद अली ने बताया कि संदिग्धों को गुरुवार को अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। अदालत ने अगले आदेश तक पीड़िता को संरक्षण केंद्र भेजने का आदेश दिया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख