चांद की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ इसराइल का अंतरिक्ष यान, टुकडे-टुकड़े होकर बिखरा

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (10:17 IST)
येहुद। चांद पर उतरने से महज कुछ ही क्षण पहले इसराइल के अंतरिक्ष यान का पृथ्वी से संपर्क कट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के साथ ही निजी वित्त पोषित पहला चन्द्र मिशन इतिहास बनाने में नाकाम रहा।
 
चंद्रमा पर उतरने के अंतिम चरण में अंतरिक्ष यान का संपर्क पृथ्वी पर स्थित नियंत्रण कक्ष से टूट गया। उसके कुछ ही देर बाद मिशन को असफल घोषित कर दिया गया।

इसराइल एरोस्पेस इंडस्ट्रीज के अंतरिक्ष विभाग के महाप्रबंधक ओफेर डोरोन ने बताया, 'हमारा यान चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।' उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान टुकडे-टुकड़े होकर अपने उतरने वाली जगह पर बिखर गया है।
 
डोरोन ने बताया कि लैंडिंग से कुछ ही देर पहले अंतरिक्ष यान का इंजन बंद हो गया। जब तक उसे दोबारा चालू किया जाता, यान की गति सुरक्षित लैंडिंग के हिसाब से बहुत ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक असफलता के कारणों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंजन बंद हो गया। इंजन ने काम करना बंद कर दिया और अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें इतना ही पता है।
 
पूरे घटनाक्रम को प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू सहित कमरे में खचाखच भरे दर्शकों सहित लगभग पूरे देश ने देखा। इसका टीवी पर सीधा प्रसारण हो रहा था।
चित्र सौजन्य : ट्विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

क्या ट्रंप और मस्क के बीच होगा सीजफायर? धमकी से पीछे हटे 'बेचारे' Elon Musk

महाराष्ट्र में कोरोना 114 नए मामले, एक और मरीज की मौत

अयोध्या के राम मंदिर में 50 करोड़ रुपए के सोने का इस्तेमाल

बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे चुनाव, मोहम्मद यूनुस का ऐलान

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

अगला लेख