shiv chalisa

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में बड़ा खुलासा, अधिकारियों ने सुनी रिकॉर्डिंग

Webdunia
रविवार, 11 नवंबर 2018 (13:48 IST)
अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के अधिकारियों ने इस्तांबुल में सऊदी अरब के दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या से जुड़ी रिकॉर्डिंग सुनी है। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से हत्या के टेप होने की बात स्वीकार की है।
 
 
राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने पत्रकारों से कहा कि सऊदी अरब को अपने आपको संदेह से छुटकारा दिलाने के लिए 2 अक्टूबर को हुई 'द वॉशिंगटन पोस्ट' के पत्रकार की हत्या की निष्पक्ष कार्रवाई और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों के नामों का खुलासा करना होगा।
 
एर्दोआन ने टीवी पर कहा कि हमने रिकॉर्डिंग दे दी है। हमने उन्हें सऊदी अरब, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन को दिया है तथा सऊदी अरब ने भी बातचीत सुनी है और उन्हें मालूम है। इसे तोड़-मरोड़कर पेश करने की जरूरत नहीं है। वे निश्चित तौर पर जानते हैं कि कौन 15 लोग हत्यारे हैं?
 
गौरतलब है कि खशोगी को अपनी शादी के लिए दस्तावेज हासिल करने के वास्ते 2 अक्टूबर को वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करते हुए आखिरी बार देखा गया था। कई बार इंकार करने के बाद सऊदी अरब ने आखिरकार स्वीकार किया कि 59 वर्षीय पत्रकार की हत्या हो गई थी। कुछ अधिकारियों ने इस घटना के लिए शहजादे मोहम्मद बिन सलमान की ओर 'इशारा' किया है।
 
तुर्की के कुछ मीडिया संगठनों और अधिकारियों ने कहा कि अंकारा के पास हत्या की ऑडियो रिकॉर्डिंग है तथा इसने सीआईए प्रमुख जीना हास्पेल के साथ इसे उस वक्त साझा किया था, जब वे अक्टूबर के अंत में तुर्की की यात्रा पर थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख