जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को दी गई अंतिम विदाई

Webdunia
मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (15:17 IST)
टोक्यो। जापानियों ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अंतिम विदाई दी, उनका आज एक मंदिर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे शुक्रवार को पश्चिमी शहर नारा में चुनाव अभियान के सिलसिले में भाषण दे रहे थे और उसी दौरान उनको गोली मार दी गई थी। उनकी हत्या से पूरा देश और विश्च जगत स्तब्ध रह गया।
 
दो साल पहले प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल आबे को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग तोक्यो स्थित जोजोजी मंदिर के बाहर एकत्र हुए।
 
आबे के पार्थिव शरीर को लेकर जब फूलों से सजा वाहन और अन्य वाहनों का काफिला जोजोजी मंदिर की ओर बढ़ा तो शोकाकुल लोगों ने अपने हाथ हिलाए, अपने दिवंगत नेता की तस्वीरें स्मार्टफोन से लीं और कुछ ने 'आबे सान!' कहा।
 
अंतिम संस्कार के दौरान आबे की पत्नी अकी आबे, परिवार के अन्य करीबी सदस्य, प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

अगला लेख