Hanuman Chalisa

MP गजब है! सरपंच चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट देने के लिए मांगी रिश्वत,1 लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विकास सिंह
मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (15:10 IST)
भोपाल। अब तक आपने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को काम के लिए रिश्वत लेते हुए सुना होगा या देखा होगा लेकिन अगर कोई अधिकारी चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र देने के लिए विजयी प्रत्याशी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हो जाए तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही वाकया सामने आया है मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में जहां नायब तहसीलदार ने सरंपच का चुनाव जीते प्रत्याशी से जीत का प्रमाण पत्र देने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की और एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा भी गया।
 
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी की खनियाधाना तहसील के ग्राम बरसोला के निवासी उमाशंकर लोधी संरपच का चुनाव जीते थे। सरपंच का चुनाव जीतने के बाद खनियाधाना तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुधाकर तिवारी ने जीत का प्रमाण पत्र देने के लिए डेढ़ लाख रूपए की रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत उमाशंकर लोधी ने लोकायुक्त को की।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद ग्वालियर लोकायुक्त की एक टीम ने  मंगलवार को नवनिर्विचित सरपंच को एक लाख रूपए के साथ नयाब तहसीलदार के सरकारी आवास पर भेजा। जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से घर के बाहर मौजूद लोकायुक्त की टीम ने आरोपी नयाब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वतखोर अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद लोकायुक्त की टीम नयाब तहसीलदार के ठिकानों की जांच कर रही है। 

वहीं सरपंच चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र देने के बदले रिश्वत लेने का मामला समाने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि शिवपुरी-खनियाधाना तहसीलदार सुधाकर तिवारी को लोकायुक्त टीम ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा सरपंच को चुनाव जिताने के लिए मांगी रिश्वत!कांग्रेस का आरोप स्वतः साबित कि सरकार और नौकरशाह दोनों का का गठजोड़ लोकतंत्र को खरीद  रहा है?अब कुछ बाकी है?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख