ब‍िडेन के साथ 'चैंप' और 'मेजर' की भी होगी ‘व्हाइट हाउस’ में एंट्री

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2020 (13:09 IST)
अमेरिका में जो ब‍िडेन की जीत के बाद अब व्हाइट हाउस में कुत्तों को रखने की परंपरा भी फिर से शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि व्हाइट हाउस में उनके दो जर्मन शेफर्ड चैंप और मेजर व्हाइट हाउस आपको नजर आएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीवार जो बि‍डेन की जीत के बाद अब व्हाइट हाउस में कुत्तों की वापसी भी तय मानी जा रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, जो ब‍िडेन और उनकी पत्नी जिल ब‍िडेन को कुत्ते काफी पंसद है।

पॉलिसी एडवाइजर्स (paw-licy' advisors) के तहत व्हाइट हाउस में उनके दो जर्मन शेफर्ड, चैंप और मेजर नजर आ सकते हैं। लंबे समय के बाद फिर से यूएस में कुत्तों को रखने की परंपरा पुनर्जीवित होगी। बता दें कि अमेरिका में जॉर्ज वाशिंगटन पहले ऐसे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने व्हाइट हाउस में डॉग रखा था। उनके बाद व्हाइट हाउस में कुत्तों को रखना बंद हो गया था।

पिछले हफ्ते जो ब‍िडेन ने एक वीडियो शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि व्हाइट हाउस के लॉन में कुत्ते के साथ घुमते हुए वह कैसे दिखेंगे? इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें व्हाइट हाउस में बिना कुत्ते के अच्छा नहीं लगेगा। बताया जा रहा है कि ब‍िडेन का जब व्हाइट हाउस में प्रवेश होगा तो उनके साथ उनके दो पालतू कुत्ते भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि जो बाइडन के पालतू कुत्तों का नाम चैंप और मेजर है। ब‍िडेन को उनकी पत्नी ने साल 2008 में चैंप को गिफ्ट किया था, उस दौरान वह अमेरिका के उप-राष्ट्रपति थे।

इससे पहले चुनावी अभियान रैली में भी ब‍िडेन के साथ उनका कुत्ता नजर आया था। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, अमेरिका के कम से कम 30 राष्ट्रपतियों के पास कुत्ते थे, जिनकी शुरुआत वाशिंगटन से हुई थी। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रम्प के पास कोई पालतू जानवर नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

जम्‍मू कश्‍मीर में 11 दिनों में आगजनी की 94 घटनाएं, कम से कम 15 जिलों को किया प्रभावित

PM नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा, आज करेंगे वर्टिकल पंबन ब्रिज का उद्घाटन

गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, सुरक्षा स्थिति एवं विकास पहलों की करेंगे समीक्षा

देशभर में रामनवमी की धूम, चल रही है भव्‍य तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

LIVE: वक्फ विधेयक को मिली राष्‍ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, बन गया नया कानून

अगला लेख