Biodata Maker

काबुल में खुफिया प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकवादी हमला

Webdunia
सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (20:29 IST)
काबुल। काबुल में खुफिया एजेंसी के प्रशिक्षण प्रतिष्ठान पर आतंकवादियों ने आज हमला किया, जिसके बाद आतंकवादियों और पुलिस के बीच लड़ाई छिड़ गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि सुबह करीब दस बजकर दस मिनट पर हथियारबंद हमलावरों का एक समूह अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी नेशनल डायरेक्टोरेट ऑफ सिक्युरिटी (एनडीएस) के प्रशिक्षण केंद्र की निर्माणाधीन इमारत में घुस गया। यह केंद्र काबुल के अफशार इलाके में स्थित है।’

उन्होंने कहा, ‘लड़ाई जारी है और हमने भी अभियान शुरू कर दिया है।’ गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नसरत रहीम ने बताया कि छोटे-बड़े हथियारों की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘इस हमले में तीन आतंकवादी शामिल हैं और अभियान अभी चल रहा है।’ उन्होंने बताया कि हमले में अभी किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। उस इलाके को जोड़ने वाली सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं।

एक छात्र नावेद ने कहा, ‘मैं अपने स्कूल जा रहा था कि इसी दौरान अचानक यह हमला हुआ। पुलिस जल्दी से क्षेत्र में पहुंची और सड़कों को बंद कर दिया और किसी को भी अपने घर पर नहीं जाने दिया गया।’

आईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जिहादी अमाक एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘दो आईएस हमलावरों ने काबुल में अफगान खुफिया केन्द्र पर हमला किया।’ काबुल में तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह ने भयावह हमलों को अंजाम दिया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

अगला लेख