khatu shyam baba

चुनावी रैली में कमला हैरिस के नाम का मजाक बनाना पड़ गया भारी, माय नेम इज... के साथ मिल रहा समर्थन

Webdunia
रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (13:53 IST)
उप राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए सोशल मीड‍ि‍या में समर्थन बढ़ा
कमला हैरिस के नाम का बनाया था मजाक
ट्वि‍टर पर चल रहा माय नेम इज कमला हैर‍िस

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और भारतीय मूल की कमला हैरिस  के नाम का मजाक उड़ाना रिपब्लिकन पार्टी पर भारी पड़ गया।

रिपब्लिकन सीनेटर डेविड परड्यू की इस हरकत के जवाब में सोशल मीडिया पर चले हैशटैग MyNameIs के साथ हजारों लोगों ने कमला हैरिस के प्रति समर्थन जताया है।

अमेरिकी चुनाव में इस बार राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप और जो बि‍डेन के बीच है। बि‍डेन ने कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि ट्रंप ने माइक पेंस को दोबारा वाइस प्रेसीडेंट कैंडीडेंट बनाया है।

दरअसल, जॉर्जिया में एक चुनावी रैली में परड्यू ने कमला हैरिस का नाम काह, माह, लाह कहकर पुकारा। परड्यू यही नहीं रुके। उन्होंने कमाला, माला, मला कहकर भी हैरिस की हंसी उड़ाई मगर नस्लीय भावना से की गई इस टिप्पणी को जनता ने गंभीरता से लिया और परड्यू को अपने नाम का मतलब समझाया।

हैरिस समर्थकों ने भी ‘MyNameIs' और ‘IstandwithKamala'' नाम से ऑनलाइन अभियान शुरू किया। हैरिस की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने कहा कि पूर्व सीनेटर डेविड परड्यू आप उन्हें होने वाली उप राष्ट्रपति कमला हैरिस बुला सकते हैं। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने परड्यू को आलोचना करते हुए अपने नाम का मतलब और अपने जन्मस्थान के बारे में उन्हें समझाया।

न्यूयॉर्क के दक्षिण जिले के पूर्व अटॉर्नी जनरल प्रीत भरारा ने ट्वीट किया,‘ मेरा नाम प्रीत है, जिसका अर्थ है प्यार' मीना हैरिस ने ट्वीट किया, ‘मेरा नाम मीनाक्षी है। मेरा नाम हिंदू देवी और मेरी परदादी के नाम पर रखा गया। मेरा ताल्लुक उन मजबूत महिलाओं से है, जिन्होंने मुझे अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाया और सम्मान मांगना सिखाया, खासतौर पर ‘सेंडाविडपरड्यू' जैसे नस्लीय श्वेत पुरुष से, जो हमसे खौफ खाते हैं'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख