दूध में मिलाया जहर, ली ससुराल के 13 लोगों की जान

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (11:28 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक नवविवाहित महिला ने कथित तौर पर अपने पति को मारने के लिए दूध में जहर मिलाया था, लेकिन इस जहरवाले दूध की ‘लस्सी’ पीने के कारण उसके ससुराल के 13 अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई।
 
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक उस महिला की पहचान आसिया के तौर पर हुई है और उसकी शादी जबरन कराई गई थी। उसने अपने पति अमजद को अपने रास्ते से हटाने के लिए जहर मिला दूध लेकर आई थी, लेकिन किसी कारण से उसके पति ने यह दूध नहीं पिया।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि बाद में इस जहर मिले दूध की लस्सी बना दी गई और इसे ससुराल वालों को इसे पीने के लिए दिया गया। इसे पीने के बाद ससुराल के कई लोगों में जहर पीने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। अखबार के मुताबिक इस जहर मिली लस्सी को पीने से 13 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
 
दो दिन पहले खबर प्रकाशित होने तक मुजफ्फरगढ़ के दौलत पौर इलाके की इस घटना पर रहस्य बना हुआ था। पुलिस ने बताया कि बाद में आसिया ने दूध में जहर मिलाने की बात स्वीकार कर ली।
 
उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उस महिला के कथित प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड में उसका भी हाथ शामिल माना जा रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Gaza: रफ़ाह में इसराइली हमले में बड़ी संख्या में लोग हताहत

रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम दोषमुक्त, 22 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ी, भाषण में किया था वीर सावरकर का अपमान

मिजोरम में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 2000 की मौत, 8000 से ज्यादा फंसे, पीएम मोदी ने किया वादा

अगला लेख