सीमा पर जेई मून से मिलेंगे किम जोंग उन

Webdunia
गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (11:25 IST)
सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ - इन के बीच शुक्रवार को शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दोनों नेता कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाली सैन्य सीमा रेखा पर मुलाकात करेंगे।
 
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति सचिवालय के प्रमुख इम जोंग - सीओक ने बताया कि कोरियाई प्रायद्वीप के बीच सीमा रेखा का निर्धारण करने वाली जगह पर मून अपने अतिथि का स्वागत करेंगे।
 
अगर किम इस सीमा रेखा को पार करते हैं तो 65 साल पहले खत्म हुए कोरियाई युद्ध के बाद दक्षिण कोरिया में कदम रखने वाले वह उत्तर कोरिया के पहले शीर्ष नेता होंगे।
 
वर्ष 2000 और 2007 में प्योंगयांग में शिखर सम्मेलन के बाद इस तरह की यह तीसरी बैठक होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एवं किम के बीच बहुप्रतीक्षित मुलाकात से पहले कोरियाई प्रायद्वीप में राजनयिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।
 
बहरहाल इस दौरान उत्तर कोरिया का परमाणु जखीरा दोनों नेताओं के बीच मुख्य एजेंडा होगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली आपदा से मुक्त हुई, हम जीत का कर्ज विकास से चुकाएंगे : PM मोदी

वेबदुनिया के कार्टूनिस्ट सारंग क्षीरसागर की नजर में दिल्ली चुनाव परिणाम

रील की खुमारी पड़ी भारी, 6 छात्राओं के जीवन में संकट, CCTV देख उड़े होश

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

अगला लेख